बगहा, अक्टूबर 1 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क भेड़िहारी कंपार्ट के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार हादसा भेड़िहारी कंपार्ट मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से वाल्मीकिनगर घूमने आ रहे थे। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में भेड़िहारी मोड़ के समीप यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद की स्थिति दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना वाल्मीकिनगर पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही वाल्मीकिनगर थाना पुलिस और 112 की टिम एस आई मुन्ना ...