बगहा, अक्टूबर 25 -- वाणिज्य कर विभाग की जांच Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर क्रय-विक्रय से जुड़े कागजात की जांच की। प्रमंडलीय कर राज्य कर संयुक्त आयुक्त उदय कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों के आय-व्यय के अभिलेखों की पड़ताल की गई। साथ ही उपलब्ध स्टॉक और जमा किए गए टैक्स का क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया गया। विभागीय टीम ने शहर के किरण टेक्सटाइल में रखे सामान के स्टॉक का मिलान संबंधित दस्तावेजों से किया। इसके अलावा खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और टैक्स भुगतान से जुड़े कागजात की भी जांच की गई। जांच का उद्देश्य कारोबार से संबंधित अभिलेखों और कर भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा किसी तरह की अनियमितता का पता लगाना है। जांच के दौ...