बगहा, अगस्त 16 -- Bagaha News: लौरिया। लौरिया शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और दलित बस्तियों में आन बान और शान से स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया। प्रखंड,थाना के साथ कई जगहों पर परेड की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। सबसे पहले प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने झंडोतोलन किया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिले में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहर-गांव झंडोतोलन के कार्यक्रम नपं में सभापति सीता देवी, अवर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार प्रीति सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रौशन कुमार , थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने झंडोत्तोलन किया । वहीं बेलवा लखनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजकुमार ठाक...