Bagaha News: लौरिया में किशोर की नृशंस हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: लौरिया (प.चं.)। लौरिया थाना क्षेत्र के लोहरपटिया गांव के सरेह में शुक्रवार की सुबह फूल तोड़ने के लिए निकले दसवीं के छात्र सुजीत कुमार (15) की हत्या कर दी गई। उसका शव शायरी माई स्थान के समीप गन्ने के खेत में मिला। अपराधियों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर तीन जगह वार किए थे और सिर को कुचल दिया था। सुजीत बसवरिया पराउटोला पंचायत के डुमरा गांव के वार्ड-दो निवासी जोखू साह का पुत्र था। पिता जोखू साह ने बताया कि सुजीत मठिया पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दसवीं का छात्र था। उसे अगले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देनी थी। शुक्रवार अलसुबह वह पूजा-पाठ के लिए फूल तोड़ने घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान लोहरपटिया गांव के पास शायरी माई स्थान के समीप सड़क से गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.