बगहा, सितम्बर 6 -- Bagaha News: याेगापट्टी। ग्रामीण सुरेश मुखिया, अछेलाल मुखिया, राधामोहन मुखिया और ललन मुखिया ने बताया कि हमलोग सरकारी नाव चला रहे हैं। नाव चलाने के के लिए हमलोगों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराया गया। ऊपर मजदूरी भी कम मिल रही है। जान जोखिम में डालकर तीन पंचायत के लोगों को ढो रहे हैं। कम नाव उपलब्ध कराये जाने के कारण सुबह से देर शाम तक हमलोगों को लगातार काम करना पड़ रहा है। उपलब्धता कम होने पर कई लोगों को निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दूरी और जरूरत के अनुसार निजी नाव से आने जाने के लिए 20 से 100 रुपये तक देने पड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...