Bagaha News: लाइटिंग टेंडर में घालमेल का होगा विरोध : रश्मि
बगहा, सितम्बर 24 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज नगर परिषद द्वारा शहर के आरओबी पर लाइटिंग के लिए हो रही टेंडर प्रक्रिया में किसी प्रकार की घाल मेल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव होने पर हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। नरकटियागंज की पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए यह बातें कही।
घटनाएँ और दुर्घटनाएँ पूर्व विधायक ने कहा कि नगर परिषद में खास लोगों को ही टेंडर देने की परिपाटी जैसी है। किंतु आरओबी की लाइटिंग में इस प्रकार की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से आरओबी पर अंधेरे के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक युवक ने अपनी जान गवां दी है तो दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तब जाकर नगर परिषद की नींद टूटी है। पूर्व विधायक ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.