Bagaha News: लांस हवलदार के बंद घर में चोरी,जेवर-नकदी ले गए
बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: चनपटिया। परिवार संग पिता का इलाज कराने दिल्ली गए सेना में कार्यरत लांस हवलदार के बंद घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर समेत 1.50 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिए। घटना कुमारबाग थाना के लखौरा वार्ड संख्या-8 में सोमवार देर रात की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही चोरी की इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
घर में चोरी की जानकारी कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा वार्ड-8 निवासी राघवेंद्र कुमार ने मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष के व्हाट्सप्प पर आवेदन पत्र भेज कर चोरी की शिकायत की। पुलिस को भेजे पत्र में उन्होंने बताया कि वे बिहार रेजीमेंट 16वीं बटालियन में लांस हवलदार के पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.