बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: बगहा। पटखौली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुर्की-इश्तहार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित की पहचान नारईपुर मोहल्ला निवासी सुजीत यादव के रूप में हुई है। पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि व्यवहार न्यायालय, बगहा से निर्गत कुर्की-इश्तहार के आदेश के बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपित अपने इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि सुजीत यादव मारपीट के एक मामले में आरोपित है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी ह...