Bagaha News: रोहुआ में हो रहे कटाव का किया गया निरीक्षण
बगहा, अक्टूबर 7 -- Bagaha News: चौतरवा। रतवल धनहा मुख्य मार्ग के रोहुआ नदी में हो रहे नदी के कटाव का जायजा मंगलवार शाम बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी,एसडीपीओ बगहा निहार भूषण सहित बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार ने लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया की नदी में पानी कम होने के साथ रोहुआ नाला ने रतवल के समीप कटाव होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दिया गया था। इसके बाद उनलोगों द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही अधिकारियों से फौरन कटाव को रोकने का उपाय करने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया की मौके पर इंजीनियरों की टीम के देख रेख में कटाव रोधी कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया की कटाव को रोकने को लेकर सभी लोग तत्पर है और कटावरोधी कार्य जोर शोर से किया जा रहा है ताकि रोहुआ नदी में हो रहे कटाव को रोक जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.