Bagaha News: रैली निकाल लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: बगहा नप्र। मेरा नगर,मेरी जिम्मेदारी और जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ भारत'जैसे नारों के साथ नगर परिषद बगहा की ओर से मंगलवार रैली निकल लोगों को जगरूक किय गया। रैली नगर परिषद कार्यालय परिसर से शुरू हुई जो नगर के गांधी नगर चौक होते हुए पुन: नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाय। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर परिषद के प्रयास से नहीं, बल्कि आम लोगों की सहभागिता से ही बनाया जा सकता है। इस दौरन एसएसबी 21वीं वाहिनी के जवानों ने भी हिस्सा लिया। जवानों ने आम लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.