बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: योगापट्टी। योगापट्टी प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं होने की खबर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मंगलवार को अस्पताल में 30 डोज एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। इनमें से 18 लोगों को तत्काल एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया जबकि 12 डोज वैक्सीन अभी उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि नवलपुर बाजार में आवारा कुत्ते के हमले में कई लोग घायल हुए थे।घटना के बाद घायलों को सीएचसी लाया गया लेकिन उस समय अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद अस्पताल पहुंचे घायलों को प्राथमिकता के आधार पर इंजेक्शन लगाया गया।वही इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अब्दुल गन्नी ने बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध हो ...