Bagaha News: रील बनाने में बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का शव बरामद
बगहा, अक्टूबर 3 -- Bagaha News: शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी के हरपुरवा गांव के समीप शुक्रवार को बाढ़ के पानी में रील बनाने के दौरान डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव घटनास्थल के समीप ही बाढ़ के पानी से निकाला गया है। किशोर की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गोइता टोला वार्ड संख्या 12 निवासी रंगीला शर्मा के पुत्र प्रभात कुमार के रूप में हुई है।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रभात कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ हरपुरवा में बाढ़ का पानी देखने गया था। वहां तीन बच्चे बाढ़ के पानी में स्नान करते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान मिश्रौली गांव निवासी अमर प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र तेज प्रताप कुमार गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए प्रभात ने पानी में छलांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.