Bagaha News: रासायनिक खाद का प्रयोग कम करें, प्राकृतिक खेती को दें बढ़ावा
बगहा, अक्टूबर 10 -- प्राकृतिक खेती और जैविक खाद पर जोर Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के लिए किसानों को रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे। जैविक खाद के नियमित उपयोग से मिट्टी की सेहत बेहतर बनी रहती है और कृषि भूमि की गुणवत्ता को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद मिलती है। उक्त बातें शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय मिश्रा ने कहा। वे बगहा प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, फसलों की गुणवत्ता में सुधार लाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को खेती में जैविक खाद के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की सलाह दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.