Bagaha News: राशि नहीं मिलने पर सीएम को आवेदन
बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड के श्यामपुर कोतराहां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को अब तक सात हजार रुपये की सहायता राशि नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में जल्द से जल्द सहायता राशि भेजने की मांग की है।मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री के नौतन-बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के दौरान दशहरा पर्व से पहले बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में सात हजार रुपये की सहायता राशि भेजने की बात कही गई थी। लेकिन दशहरा के बाद दीपावली और छठ पर्व भी बीत गया, बावजूद इसके क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक राशि नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.