बगहा, नवम्बर 29 -- Bagaha News: बगहा, हिसं। विगत छह महीनों से पीएम पोषण योजना अंतर्गत खाद्य सामग्री क्रय हेतु राशि का आवंटन नहीं होने और वेंडरों का लाखों रुपये बकाया रहने से एमडीएम के सुचारु संचालन पर समस्या उत्पन्न् हो गयी है। इसको देखते हुए 1 दिसंबर से बगहा दो प्रखंड के 53 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन स्थगित हो जाएगा। इस संबंध में रविवार को राजकीय मध्य विद्यालय, पटखौली के प्रांगण में प्रखंड के प्रधानाध्यापकों व प्रधान शिक्षकों की एक आपातकालीन बैठक की गयी जिसमें यह सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत प्रभावित विद्यालयों के प्रधानों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त एक पूर्व-सूचना आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बगहा-2) के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को प्रेषित किया है। यह भी पढ़ें- Cha...