बगहा, अक्टूबर 4 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हिसं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की जिलास्तरीय बैठक नगर के वार्ड संख्या 14 में सुमित केडिया के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक आलोक सिंह ने प्रदेश महासचिव सुमित केडिया को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि श्री केडिया के कार्यों को लेकर पार्टी ने उन्हें प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम चंपारण जिले में पार्टी के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की ओर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इधर,श्री केडिया के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बैठक में श्री केडिया ने कहा कि फिलहाल 25 लाख लोगों को सदस्य बनाया जा चुका है। यह अभियान और तेज करत...