बगहा, अगस्त 6 -- Bagaha News: हरनाटाड़,एक संवाददाता। लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाही टोला निवासी अशोक सहनी (64) की हत्या मंगलवार की देर रात उनके घर में घुसकर कर दी गई है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे परिजन खाना लेकर पहुंच तो अशोक को मृत पाया। उनके नाक से खून व मुंह से झाग निकला हुआ था। परिजन वहीं पर दहाड़ मारकर रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर लोग जुटे। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की प्रतीत हो रहा है। बेटे सोनू सहनी की ओर से दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपी उसके परोसी हैं। दोनों घटना के बाद बुधवार सुबह से ही घर छोड़कर फरार हैं। परिजनों के आवेदन...