Bagaha News: रामनगर में भीषण जाम से लोग रहे परेशान
बगहा, सितम्बर 14 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर वासियों को सोमवार को भीषण सड़क जाम का सामना करना पड़ा। सड़क पर घंटो जाम की स्थिति बनी रही। जिसमें छोटे बड़े वाहन फंसे रहे। जाम दिन के 12 बजे के बाद जाकर समाप्त हुआ। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को यातायात को सुचारू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जाम के कारण कड़े प्रयास के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सका। इसके कारण अंबेडकर चौक, अस्पताल मोड़, त्रिवेणी नहर चौक, प्रखंड कार्यालय रोड, नरकटियागंज रोड, ओवर ब्रिज, रैली बाजार आदि जाम के कारण सर्वाधिक प्रभावित रहे। इस जाम मे वाहन फंसे रहे। सड़क पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रही। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने इससे निबटने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.