Bagaha News: रामनगर में भालू के हमले में युवक गंभीर
बगहा, अगस्त 28 -- Bagaha News: रामनगर। रघिया वन क्षेत्र के बनबारी चौकीदार टोला के समीप शुक्रवार सुबह भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और हो-हल्ला किया, जब जाकर भालू जंगल में भागा। आननफानन में उसे रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि बनबारी चौकीदार टोला के परमजीत उराव का पुत्र मनोज उराव (35) को भर्ती कराया गया है। भालू ने उसके सिर, आंख, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर, रेंज ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। कर्मियों के साथ घायल को इलाज के लिए भेजा गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.