Bagaha News: रामनगर में ब्लैकआउट, 12 घंटे बाद आई बिजली
बगहा, सितम्बर 27 -- Bagaha News: रामनगर। शनिवार की शाम हुई तेज बारिश के कारण शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली रविवार सुबह करीब सात बजे बहाल हो सकी। करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं रहने से शहरवासियों को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अंधेरे में काफी परेशानी हुई। रविवार सुबह बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग के जेई वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि तकनीकी खराबी आ गई थी। खराबी दूर कर रविवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: शनिवार तड़के से बाधित हुई बिजली रविवार दोपहर में हुई सुचारू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.