Bagaha News: रामनगर में अवैध दवा दुकान पर छापेमारी
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। अनुमंडल के रामनगर में अवैध रूप से दवाओं के भंडारण और बिक्री के खिलाफ औषधि विभाग ने कार्रवाई की है। सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार शाम सोनखर चौक स्थित विश्वजीत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान संचालक विश्वनाथ विश्वास दवाओं के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने दुकान में रखी 64 प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया। संचालक के खिलाफ सक्षम न्यायालय में अभियोजन दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य ने बताया कि छापेमारी के लिए गठित टीम में औषधि निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और कन्हैया किशोर सिंह शामिल थे। जांच के दौरान दुकान संचालक से दवाओं के भंडार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.