Bagaha News: रामनगर : मारपीट में एक दर्जन से अधिक नामजद
बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: रामनगर। थाना क्षेत्र के कटसिकरी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दिए आवेदन में पप्पू अंसारी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर कर्कट डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें, उनकी पत्नी नयन खातून और मां गवधा खातून को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने मामले में अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों को वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, दूसरे पक्ष के सतन राम ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.