Bagaha News: राज मिस्त्री की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहदियाबारी में युवक की चाकू से गला रेत हत्या कर दी गई। बुधवार रात आठ बजे पुलिस ने उसका शव बेतिया-चनपटिया पथ के सरकारी स्कूल के सामने सड़क किनारे से बरामद किया। वह गौनाहा थाना क्षेत्र के वार्ड-7 निवासी जाकिर हुसैन का पुत्र असलम हुसैन (22) था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। सदर एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर करवाई की जाएगी। जीएमसीएच पहुंचे असलम के पिता जाकिर ने बताया कि असलम राज मिस्त्री का काम करता था। वह पिछले चार महीने से मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहदियाबारी निवासी अपनी नानी सायदा खातून के यहां रहता था। असलम की नानी ने बुधवार की रात्रि लगभग आठ बजे मुझे फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.