Bagaha News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी रवाना
बगहा, नवम्बर 29 -- Bagaha News: बेतिया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम चंपारण जिले का 18 सदस्यीय दल रविवार को रेलवे स्टेशन से मुंगेर के लिए रवाना हुआ। प्रतियोगिता 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुंगेर के किला परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के सभी प्रमंडलों के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ बालक वर्ग के कोच दिवाकर कुमार एवं बालिका वर्ग की कोच स्तुति कुमारी भी रवाना हुई हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में 30 सदस्यीय बालक-बालिका की टीम मुंगेर रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.