बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: रामनगर। किसान भवन परिसर में बुधवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, बीजोपचार, रोगों व कीटों से बचाव और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अजीत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रिंस कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कामेश्वर कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। माधोपुर से आए कृषि वैज्ञानिक सौरभ कुमार द्विवेदी ने किसानों को गेहूं समेत अन्य रबी फसलों की बुआई की आधुनिक तकनीक बताई। उन्होंने बीजोपचार के महत्व, फसलों में लगने वाली बीमारियों से बचाव और चूहों के प्रकोप को रोकने के उपायों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: रबी महोत्सव में किसानों को उन्नत खेती करने की दिया गया प्रशिक्षण ब...