बगहा, सितम्बर 21 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।विद्यार्थी सहयोग शिविर की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' लॉन्च किया गया है। पोर्टल पर प...