Bagaha News: योजनाओं की जांच को ले टीम गठित
बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: बेतिया। जिला परिषद में वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के दौरान कार्यान्वित योजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए उपविकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने संज्ञान लेते हुए ने चार सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया है। इस कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक गलियारों और महकमे में हड़कंप मच गया है। संभावित गड़बड़ियों की तह तक जाने के लिए प्रशासन ने जिन प्रमुख अधिकारियों को जांच की कमान सौंपी है। उसमें एनईपी निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी,सहायक कोषागार पदाधिकारी संजू कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक व मनरेगा के कार्यपालक अभियंता शामिल हैं। जांच टीम वित्तीय वर्षों की इन तमाम योजनाओं की न केवल अभिलेखीय जांच करेगी। बल्कि धरातल पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.