Bagaha News: योगापट्टी में 21 घर व छह स्कूल हुए प्रभावित
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: योगापट्टी, एक संवाददाता। गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से योगापट्टी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गुरुवार को बीडीओ शशिभूषण कुमार, अंचलाधिकारी विक्रम सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार एवं राजस्व कर्मियों की टीम ने सिसवा मंगलपुर,चौमुखा और जरलपुर खुटवनिया पंचायत के प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अंचलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सिसवा मंगलपुर पंचायत में अब तक 21 घर प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों को स्थल निरीक्षण के बाद तिरपाल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी फैल गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: गंडक के उफान से तरैया के खेतों में घुसा पानी जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.