बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे मनुआपुल-नवलपुर मुख्य मार्ग स्थित फतेहपुर चौक के समीप की बताई जा रही है। घायलों की पहचान धानाहा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी दीपक यादव एवं नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी चनमुन यादव, तथा योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मंतोष राम और सोनू कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Balia News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीरघटना का विवरण जानकारी के अनुसार मंतोष राम और सोनू कुमार एक बाइक से किसी कार्य के लिए फतेहपुर चौक जा रहे थे। वही...