Bagaha News: योगापट्टी में तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: शनिचरी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के सिसवा पूर्व टोला स्थित तालाब में मंगलवार सुबह डूबने से किशोरी की मौत हो गई। वह सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा गांव के जीउत मुखिया की पुत्री निक्की कुमारी (12) थी। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना पर जीएमसीएच में पुलिस अधिकारी को भेजा गया है। आवेदन मिलने पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों ने बताया कि सिसवा पूर्व टोला स्थित तालाब गंडक में उफान आने के कारण लबालब भरी हुई है। निक्की अपने गांव के बच्चों के साथ तालाब की ओर गई थी। उनलोगों को तालाब गहरा होने की जानकारी नहीं थी। सभी बच्चों के साथ निक्की भी साथ चल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह सीधे तालाब के गहरे पानी में गिरी और डूबने लगी। यह देखकर शोर मचाते हुए बच्चे गांव की ओर भागे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.