Bagaha News: युवा केवल भविष्य नहीं, प्रगति की सबसे बड़ी ताकत : केंद्रीय मंत्री
बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: नरकटियागंज। हिंस। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि आज की जेन जी अपनी नवीन सोच, तकनीकी समझ, रचनात्मकता और नवाचार के बल पर भारत के विकास को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति केवल राष्ट्र का भविष्य नहीं, बल्कि प्रगति की सबसे बड़ी ताकत है। दुबे ने यह बातें रविवार को नगर के पाण्डेय टोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 139वें संस्करण सुनने के उपरांत युवाओं के साथ संवाद करते हुए कही। उन्होंने युवाओं के उत्साह और उनकी सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई पीढ़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.