Bagaha News: युवक के लापता होने पर अपहरण, केस दर्ज
बगहा, जुलाई 11 -- Bagaha News: रामनगर। सोहसा फुलवरिया गांव निवासी दीपू कुमार ने अपने 24 वर्षीय भाई निपू कुमार के लापता होने के संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में दीपू कुमार ने बताया कि उसका भाई निपू कुमार बीते 26 जून को घरेलू काम से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: किशोर लापता मामले में आरोपी से पुलिस की पूछताछ, मामले की जांच जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.