Bagaha News: याेगापट्टी में बाइकों की टक्कर, तीन जख्मी
बगहा, सितम्बर 11 -- Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के मनुआपुल योगापट्टी मुख्य मार्ग में पटेरवा चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रवि कुमार तथा गोलाघाट गांव निवासी अभिनव कुमार और हंसराज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रवि कुमार किसी कार्य से बाइक से बेतिया की ओर जा रहे थे। सामने आ रहे अभिनव कुमार और हंसराज की बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: चनावे गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन युवक जख्मी, हालत गंभीर पटेरवा चौक के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.