बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: नरकटियागंज । नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी रेल यात्रियों को रुलाने लगी हैं। यह स्थिति पैसेंजर ट्रेनों के साथ साथ सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों की भी है। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को करीब 10 घंटे की अधिक देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, बांद्रा से बरौनी जाने वाली 19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे , लौकहा बाजार जाने वाली 04014 स्पेशल ट्रेन 5 घंटे विलंब से यहाँ पहुंची। उधर,दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली 15557 अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10 घंटे तो लौकहा बाजार से आनंद विहार जाने वाली 04013 स्पेशल ट्रेन का आगमन 13 घंटे की देरी से हुआ। इ...