बगहा, अगस्त 8 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। वीटीआर के वन प्रमंडल-दो के गनौली वन क्षेत्र के बलुआ छत्रौल पंचायत के मोहना गांव के पास भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भालू के गांव के समीप आने की सूचना मिलते ही लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग को दी। बलुआ छत्रौल पंचायत के मुखिया हरेंद्र काजी ने बताया कि तत्काल गनौली वन क्षेत्र के अधिकारियों को सूचना देकर भालू का रेस्क्यू कराने तथा ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भालू के पगमार्क के आधार पर खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान भालू का लोकेशन एक गन्ने के खेत में मिला। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के लोगों को गन्ने के खेत के पास नहीं जाने की सलाह दी और क्षेत्र की निगरानी शु...