बगहा, अगस्त 16 -- Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। नगर के बंगाली कॉलोनी बेलबाग चौक पर शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले के पास रखे गए डस्टबिन में अचानक तेज धमाका हुआ। इससे वहां अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। लोग घरों से बहर निकल कर पता करने मे जुटे कि, इतनी तेज आवाज कहा से आई है। घटनास्थल पर धमाके के साथ ही धुआं फैल गया। लोगों को बम फटने की आशंका हुई। डस्टबिन के टुकड़े-टुकड़े हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने जांच के लिए के लिए एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया। एफएसएल की...