बगहा, अगस्त 14 -- Bagaha News: पिपरासी। छितौनी तमकुही रेल परियोजना के जद में आये जमीन के मुवावजा वितरण में हो रही देरी को देखते हुए एसडीएम चांदनी कुमारी ने अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मियों और किसानों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों और कर्मियों से यह जानकारी ली कि क्या कारण है कि किसानों को मुवावजा मिलने में दिक्कत हो रही है।

समस्याओं की पहचान क्या अंचल से भी किसानों को भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, वंशावली आदि कागजात बनाने में दिक्कत हो रही है, या जिला भू अर्जन कार्यालय में कोई दिक्कत हो रही है। इस दौरान सीओ ने बताया कि जिला भू अर्जन के तरफ से अंचल से जो कागजात मांगी गई थी उसे उपलब्ध करा दिया गया है। वही अंचल के तरफ से किसानों को नोटिस कर भुगतान लेने के लिए कहा गया है। किसानों ने एसडीएम को बताया कि अंचल से...