बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में शुक्रवार को प्रसव के दौरान मृत शिशु के जन्म के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने लेबर रूम में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे लैपटॉप, टेबल समेत अन्य सरकारी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। तोड़फोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में डॉक्टरों व अन्य चिकित्सा कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के चटनी गांव की एक गर्भवती महिला का अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराया जा रहा था। प्रसव के दौरान मृत शिशु के जन्म की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे। उन्होंने डॉक्टरों और जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचि...