बगहा, अगस्त 14 -- Bagaha News: रामनगर। नगर के मुड़िला मोहल्ले में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक ओम यादव के छोटे भाई की पत्नी प्रिया कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस को दिए आवेदन में प्रिया कुमारी ने मुड़िला निवासी मुकुंद यादव,नन्हक यादव,दीपू यादव,मनोज यादव और निशा कुमारी को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा तीन अज्ञात लोगों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- 65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतआवेदन में जानकारी आवेदन में उसने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले से ही उनके परिवार को धमकी दे रहे थे। बीते बुधवार को वह घर पर अकेले थे। इसी दौरान सभी आरोपियों ने घर में घुस कर धारदार हथियार...