Bagaha News: मुशहरी नदी की धार से पांच फीट कटी यमुनापुर-कठफोर सड़क
बगहा, सितम्बर 19 -- Bagaha News: बगहा। मुसहरी नदी के कटाव से यमुनापुर-कठफोर सड़क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नदी की तेज धारा से सड़क का करीब पांच फीट हिस्सा बह गया है। इससे आवागमन पर भी खतरा मंडराने लगा है। सड़क के कटाव की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जल्द मरम्मती की मांग की।
कटाव की जानकारी इसके बाद त्रिवेणी केनाल के अभियंता हरकत में आए और सड़क को बचाने के लिए तत्काल मरम्मती कार्य शुरू कराया गया। त्रिवेनी केनाल सहायक अभियंता सुनील कुमार पंडित ने बताया कि कटाव को रोकने के लिए सड़क के किनारे बांस-बल्ले लगाने के साथ सैंड बैग डालने का काम शुरू किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा सकता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। वहीं, त्रिवेणी केनाल के अमीन अशोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.