बगहा, नवम्बर 1 -- मुख्य पश्चिमी नहर के पुनस्र्थापन की पहल Bagaha News: बगहा। गंडक नदी से निकली मुख्य पश्चिमी नहर के पुनस्र्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नहर के दो दर्जन से अधिक चिह्नित प्वाइंटों का पुनस्र्थापन कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, मुख्य पश्चिमी नहर की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। विभाग ने पुनस्र्थापन कार्य को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर तक की समयसीमा निर्धारित की है। करीब एक दशक से नहर के क्षतिग्रस्त हिस्सों के दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे लोगों को अब इसके पूरा होने की उम्मीद जगी है। मुख्य पश्चिमी नहर गंडक नदी से निकलकर नेपाल के कई जिलों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों की कृषि व्यवस्था भी...