बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर। भारत -नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज के जीरो आरडी से निकले सहायक मुख्य तिरहुत नहर में मंगलवार की सुबह छह आर डी पुल के निकट हाइडल पावर हाउस के नहर की जाली में फंसा एक शव देखा गया। प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह जाली पर काम करने वाले लोगों ने जब जाली की सफाई शुरू की तब शव जाली में फंसा दिखा। इसकी सूचना सफाई कर्मियों द्वारा वाल्मीकिनगर थाने को दी गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मुख्य तिरहुत नहर में मिला एक शवपुलिस कार्रवाई इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर थाने के एसआई नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर के पानी से बाहर निकाला गया। शव की पहचान के लिए वाल्मीकिनगर सहित पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ और नेपाल पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Sasar...