Bagaha News: मीटर की खराबी से जलापूर्ति ठप
बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: जमुनिया, एक संवाददाता। गौनाहा प्रखंड के जमुनिया गांव से करीब एक किलोमीटर दूर प्रेमनगर चेकनाका स्थित जलमीनार (पानी टंकी) से पंचायत के विभिन्न वार्डों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से मोटर के संचालन में लगातार तकनीकी खराबी आने के कारण नीर निर्मल नल-जल योजना बार-बार ठप हो रही है। इससे वार्ड संख्या 6, 7, 8 और 9 के करीब 800 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद मोटर के संचालन में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कभी-कभार जलापूर्ति शुरू होती है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद योजना फिर बंद हो जाती है। वहीं, बीच-बीच में बिजली आपूर्ति बाधित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.