बगहा, नवम्बर 19 -- Bagaha News: चौतरवा। थाना क्षेत्र के मुड़ीला गांव निवासी सचिन कुमार यादव ने बरियारवा गांव के तीन नामजद व लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने व गले से सोने का चैन खींचने की एफआईआर चौतरवा थाना में दर्ज कराई है।दर्ज एफआईआर में उसने बताया है की वह गांव के बगल में कुश्ती देखने गया था इसी दौरान बरियारवा निवासी मुकेश यादव,बबलू यादव व पवन यादव सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों द्वारा जान मारने की नीयत से हमला बोल दिए और चाकू से वार कर बुरी तरफ जख्मी भी कर दिए।उन्होंने बताया की अगल बगल के लोगों के आने के बाद उनकी जान बची और लोगों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया।इस बाबत चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ी हुई है ताकि दोषियों ...