Bagaha News: मायके से विवाहिता का अपहरण
बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव में मायके आई एक विवाहिता लापता हो गयी है।घटना 1 अक्टूबर की है। मामले में विवाहिता के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि एक अक्टूबर की सुबह कचनार माई स्थान के पास से उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया।उसकी बेटी के फोन पर बासदेव मांझी की पत्नी ने कन्हैया मांझी से बातचीत करायी थी। बाद में बासदेव मांझी की पत्नी समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। एफआईआर में कन्हैया मांझी, रिपु साह, बासदेव मांझी, भुइली मांझी की पत्नी समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पूछताछ करने पर गाली गलौज कर भगाने का आरोप लगाया गया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.