बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: सिकटा। बलथर थाने के मर्ली गांव में महिला की संदिग्ध मौत में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मृतका के भाई रामनगर थाना क्षेत्र के बेलागोला निवासी प्रकाश कुमार साह के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसने बताया है कि उसकी बहन मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।उसका इलाज गोरखपुर के एक मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा था।घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई थीं,जबकि पति भी घर से बाहर था। इसी दौरान महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...