Bagaha News: माता के जयकारे से गूंजे घर और मंदिर
बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: बेतिया, हमारे संवाददाता। नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धालु भक्तों के द्वारा कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री हेमवती की पूजा अर्चना की गई। नगर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। सबसे अधिक भीड़ नगर के दुर्गा बाग मंदिर सहित, काली बाग, पीउनी बाग, भवानी मंडप, भुवली भवानी बानूछापर झा टोली आदि मंदिरों में देखी गई। माता को लाल चुनरी चढ़ाने और लाल अड़हुल का फूल अर्पित करने के लिए भक्तों में विशेष आकर्षण देखा गया। दुर्गा बाग मंदिर परिसर में सुबह 5 से ही भक्ति पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी नगर के मंदिरों में पूजा कमेटी के सदस्य भक्तों की सुविधाओं को बनाए रखने के लिए सक्रिय दिखे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, प्रथम दिन मां भगवती के शैलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.