Bagaha News: माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा
बगहा, अक्टूबर 16 -- नवरात्रि में माता कात्यायनी की पूजा Bagaha News: बेतिया। नवरात्रि के छठे दिन माता के कात्यायनी स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। नगर के सभी पंडाल में अथवा मंदिरों में सुबह से ही माता की आराधना करने के लिए भक्त पहुंचने लगे। माता की भक्ति वाले गीत के बोल से पूरा वातावरण गूंजता रहा। बेतिया राज के मंदिरों के अध्यक्ष आचार्य उमेश तिवारी ने बताया कि माता कात्यायनी का स्वरूप साहस,शक्ति और विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जब महर्षि कात्यायन ने शक्ति की आराधना की तब उनसे प्रसन्न होकर जगदंबा उनको वर देने के लिए आई। महर्षि कात्यायन ने जगदंबा से उनके ही जैसी पुत्री मांगी। माता उनकी पुत्री के रूप में प्रकट हुई और कात्यायनी कहलाई। उनकी सर्वप्रथम पूजा महर्षि कात्यायन ने की इसलिए भी उन्हें कात्यायनी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.