Bagaha News: मां का होना था श्राद्ध, पुत्र ट्रेन से कटा
बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: बेतिया। दुकान के बकाए रुपए की तगादा में निकले वृद्ध का शव छत-विक्षत हालत में सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची कालीबाग थाना की पुलिस ने शव को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध कालीबाग थाना क्षेत्र के वार-7 के सोनारपट्टी, क्रिश्चियन क्वार्टर के मोहन प्रसाद (65)थे। पुत्र सागर कुमार ने बताया की दादी उर्मिला देवी की मौत हो गई थी। उनका श्राद्ध मंगलवार को है। पिता तगादा करने व श्राद्ध का कार्ड बांटने निकले थे। शाम सात बजे सुप्रिया रोड के बगल ट्रैक पर उनका शव मिला। यह भी पढ़ें- Bagaha News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.