Bagaha News: महिला से रुपये छीनने में तीन साल बाद एक गिरफ्तार
बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने महिला से 49 हजार छीनने में कटहरी निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तीन साल के बाद हुई है। मामले में साठी थाना क्षेत्र निवासी फातमा खातून (60 ) ने 10 सितंबर 2023 को शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। वह ब्लॉक रोड के बैंक से 49 हजार रुपए निकालकर टेंपो से घर जा रही थी। इसी दौरान साठी थाना क्षेत्र के मिश्र टोला कटहरी निवासी अशोक मिश्र उसके टेंपो में बैठ गया और थोड़ी देर बाद उसके हाथ से 49 हजार रुपए छीनकर अज्ञात बाइक सवार के साथ फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विक्की कुमार की गिरफ्तारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.